The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Spread the love

दंतेवाड़ा। जिले में शुक्रवार को लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 9 नक्सलियों ने सीआरपीएफ और पुलिस अधिकारियों के सामने सरेंडर किया है। जिले के 2 अलग- अलग थाना क्षेत्रों में माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं। दंतेवाड़ा में 9 माओवादियों के समर्पण करने के साथ ही लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर करने वाले माओवादियों का आंकड़ा अब 509 हो गया है। बताया जा रहा है कि जिले में पहला सरेंडर भांसी थाना में हुआ है। यहां सीआरपीएफ 230 बटालियन और पुलिस ने 6 नक्सलियों का सरेंडर कराया। सीआरपीएफ डीआरजी विनय कुमार सिंह, बटालियन के सीओ दिनेश सिंह चंदेल, एसपी सिद्धार्थ तिवारी की मौजूदगी में 6 नक्सलियों ने हथियार डाल समर्पण किया। बताया जा रहा है कि जिले के सीमावर्ती इलाकों के अलग- अलग नक्सल एरिया कमेटी के नक्सलियों ने सीआरपीएफ230 बटालियन के अफसरों के सामने आकर सरेंडर की इच्छा जताई। अफसरों ने तुरंत ही भांसी थाना बुलाकर सरेंडर किया। वहीं अरनपुर थाना में भी 3 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन सभी नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने पर अफसरों ने उपहार और प्रोत्साहन राशि देकर स्वागत किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *