The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

65 वर्षीय महिला की हत्या के चार नाबालिगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलाईगढ़। जिले के ग्राम कौहा जुनवनी में 65 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिगों ने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिए था। मिली जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ जिले के ग्रांम कौहा जुनवनी में चार नाबालिगों ने एक 65 वर्षीय महिला की हत्या की थी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसके कारण नाबालिगों ने महिला की जान ली थी। हत्या के बाद 50 हजार से अधिक रुपए भी लूट भागे थे। नाबालिगों ने महिला की हत्या गला रेत कर की थी। मृतिका का नाम समारीन बाई बताया जा रहा है। मामले की सूचना सलिहा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *