The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सेंट्रल जेल से लाया गया एक बीमार कैदी अंबेडकर अस्पताल से फरार

Spread the love

रायपुर। रायपुर की सेंट्रल जेल से लाया गया एक बीमार कैदी अंबेडकर अस्पताल से फरार हो गया है। अब इस मामले में मौदहापारा थाने की टीम ने फरार कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसे दो दिन पहले रेलवे की पुलिस ने चोरी के मामले में पकड़ा था। तब से आरोपी को रायपुर की सेंट्रल जेल में रखा था। मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी थी कि इस बीच नया कांड करते हुए बदमाश हाथ में लगी हथकड़ी खोलकर अस्पताल से ही भाग गया। जेल प्रहरी रामलाल कोसले की कस्टडी से 34 साल का पी मोहन राव भागा है। मोहन राव भिलाई के जागृति नगर का रहने वाला है। सोमवार की शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक कोसले की ड्यूटी थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *