The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराबी पति से परेशान महिला नाबालिग लड़के के साथ मिलकर कर दी हत्या,जांच में हुआ खुलासा

Spread the love

”संजय चौबे”


राजनादगांव। जिले के चिखली थाना क्षेत्र में शराबी पति के मारपीट व घरेलू विवाद से परेशान होकर महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने पति की हत्या के लिए मोहल्ले के एक नाबालिग लड़के को भी रुपये का लालच देकर शामिल कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद महिला व लड़के को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक घटना बीते सोमवार की रात की है। आरोपी संतोषी मरकाम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया की पति गजेंद्र मरकाम हर दिन शराब पीकर घर आता था। शराब के नशे में उससे विवाद कर मारपीट करता था। रोज -रोज के गाली-गलौज व मारपीट से वह परेशान हो गई थी। जिससे आक्रोशित होकर संतोषी ने अपने पति की हत्या की योजना बनाई और मोहल्ले के एक नाबालिग लड़के को रुपये का लालच देकर हत्या में शामिल कर लिया । घटना वाले दिन उसका पति शराब के नशे में घर आया ,शराब का नशा होने के कारण उसे नीबू पानी देने के नाम पर अधिक मात्रा में शराब पीला दिया। कुछ देर बाद संतोषी मरकाम अपने पति गजेंद्र मरकाम के मुंह व सिर को गमछे से लपेट कर तकिया रखकर दबाया और नाबालिग लड़के ने प्लास्टिक पाइप से गजेंद्र का गला दबाकर हत्या कर दिया। यह देख परिवार के लोगों ने बचाव के लिए आवाज लगाई। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते महिला व नाबालिग लड़का फ़रार हो गए थे। घरवालों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और महिला व नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग को भी पकड़कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। संतोषी मरकाम व नाबालिग लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरा मामले का खुलासा हुआ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *