The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क पर टहल रहे युवक की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत,चाल​क गिरफ्तार

Spread the love

जांजगीर। ट्रेलर की चपेट में आने एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पचेरी गांव निवासी संजय पांडेय 44 वर्ष पुत्र स्व. राजाराम पांडेय बम्हानीडीह में रहता था। सड़क पर टहल रहा ये युवक संजय चांपा से बिर्रा जा रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। लेकिन इसके बाद ट्रेलर चालक ने भागने की कोशिश नहीं की और वहीं रुक गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इस दौरान लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मान ही नहीं रहे थे। करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। इस बीच संजय के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और जाम खोलने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने मौके पर सबके सामने कहा कि उन्हें किसी तरह का मुआवजा नहीं चाहिए। इसके बाद लोग वहां से हटे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रेलर जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *