The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बाड़ी में गांजे की खेती आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी में पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला खड़गवां थाना क्षेत्र की है।
खड़गवां थाने द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार के मद्देनजर पेट्रोलिंग पर निकली थी, इसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पंचायत मंगोरा के अकला मोहपारा में सर्वजीत 55 घर के पास स्थित बाड़ी में गांजे की खेती की जा रही है। इसके बाद टीम ने छापेमारी की और मौके से 15 हजार रुपए के गांजे के 36 पौधे जब्त किए। साथ ही पुलिस ने आरोपी सर्वजीत को पकड़ा है। उसके खिलाफ धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 36 पौंधों को जब्त कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 है, जो भारत में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार, खेती, उत्पादन, खरीदी-बिक्री, भंडारण और सेवन को रोकने वाला कड़ा कानून है। इसके तहत आरोपी को 10 से 20 साल की कठोर कैद के साथ 1 से 2 लाख रुपए तक का जुर्माना तक देना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *