The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल बना कर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने एक साइबर ठग दीपक कुमार बघेल 22 को गिरफ्तार किया है। वह पहले इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से दोस्ती करता था। उसके बाद लड़की की आवाज में बातचीत कर भरोसा जीतता था। इसके बाद पैसों की मांग करता था और पैसे नहीं मिलने पर धमकी, गाली-गलौज और ब्लैकमेलिंग करता था।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब थाना लालबाग क्षेत्र की एक युवती को कॉल कर उसके पिता के सड़क हादसे में घायल होने की झूठी सूचना दी। युवती ने जब जानकारी को गलत बताया, तो कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। बाद में युवती के पिता ने संपर्क किया तो उन्हें भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *