Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सोशल मीडिया में युवती की फेक आईडी बनाकर फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जगदलपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया में युवती की फेक आईडी बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक फेसबुक पर अश्लील फोटो पोस्ट करने के साथ ही लोगों को अश्लील मैसेज भी भेजा करता था। युवती की शिकायत के बाद युवक भाग निकला था। उसे पुलिस ने करीब 2 साल के बाद गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर की एक युवती ने साल 2019 में सिटी कोतवाली में मामला दर्ज करवाई थी कि एक युवक किशन शर्मा ने फेसबुक में उसकी फेक आईडी बनाई है। जो लोगों को उस आईडी से अश्लील मैसेज कर कई तरह की अश्लील तस्वीरों को भी पोस्ट करता है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि, युवक जिस युवती की आईडी बनाया था उसे वह ऑटो से टक्कर मार कर घायल भी किया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor