The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

फर्जी रजिस्ट्री कर ₹74.68 लाख की ठगी, बालोद में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जमीन धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां आरोपी अश्वनी कुमार डडसेना ने एक भवन निर्मित संपत्ति को खाली जमीन बताकर फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री करवा ली। प्रार्थी दीनदयाल जेठूमल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी ने जमीन के बदले उसे ₹74.68 लाख का चेक दिया था, जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor