The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

घर घुसकर महिला से दुष्कर्म का फरार आरोपी मोहला से गिरफ्तार

Spread the love

भानुप्रतापपुर । घर घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को भानुप्रतापपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था । आरोपी को मोहला-मानपुर क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
मामला भानुप्रतापपुर थाने की है। पीड़िता ने बताया था कि आरोपी कैलाश नेताम उसका परिचित था। आरोपी ने जरूरत बताकर उससे डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन रकम वापस करने के बजाय उसे लगातार प्रताड़ित और ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी पैसे लौटाने के बदले महिला पर संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था।
पुलिस के अनुसार 19 मार्च 2026 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर उसके साथ बाड़ी में दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर आरोपी ने महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। ि इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता ने थाना भानुप्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल और एसडीओपी शेरबहादुर सिंह ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम कामखेड़ा से पकड़ा गया । –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *