The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ ,5 नक्सली घायल पांच गिरफ्तार

Spread the love

सुकमा। जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में पुलिस ने 5 नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है। घटना स्थल से जवानों ने अन्य 5 नक्सली को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, नक्सली नेशनल हाईवे 30 पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक से आए थे। हालांकि, फोर्स ने सभी माओवादियों को खदेड़ दिया है। मामला जिले के ऐर्राबोर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सुकमा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, कोंटा एरिया कमेटी के सैकड़ों माओवादी कोत्तालेंड्रा के जंगल में मौजूद हैं। जो NH में किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। मुखबिर की इसी सूचना के आधार पर फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया था। सुबह 11:30 के करीब जवान जंगल में घुसे। इस बीच दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी भी हुई।
जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। जवानों ने घेराबंदी कर 5 नक्सलियों को पकड़ लिया। सर्चिंग के दौरान पुलिस को घटना स्थल में अलग-अलग जगह खून के धब्बे दिखे। पुलिस ने दावा किया है कि, मुठभेड़ में 5 माओवादियों को गोली भी लगी है। 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor