The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चार सटोरियों के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही,चारो सटोरियों से कुल 1,01,960 रूपये सट्टा पट्टी सहित जब्त

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन पर जिले में सट्टा के खिलाफ रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान 16 फरवरी को थाना बसंतपुर क्षेत्रन्तर्गत आरोपी राजेश मंधानी निवासी लालबाग, थाना बसंतपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 1,00,020/-रूपये, आरोपी संतोश साहू निवासी कुंआ चौक नंदई, थाना बसंतपुर से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 6,302-रूपये एवं आरोपी अरविन्द रंगारी पिता निवासी रामनगर वार्ड नं0 30 राजनांदगांव, थाना कोतवाली से सट्टा पट्टी , नगदी रकम 1010/-रूपये, एवं आरोपी दया शंकर निवासी इंदरा नगर से सट्टा पट्टी नगदी रकम 3,30/-रूपये जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चारो सटोरियों को धारा 151 जा.फौ के तहत कार्यवाही कर इस्तागाशा अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor