The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

स्टेशनपारा में सट्टा पट्टी लिख रहे युवक के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

Spread the love

“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव । पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिये दिशा निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे अभियान के तहत चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में स्टेशनपारा दुर्गामंच के पास सट्टा पट्टी लिख रहे युवराज ठाकुर उर्फ राज उर्फ मंगलु पिता तोमन ठाकुर उम्र 22 साल निवासी स्टेशनपारा वार्ड न. 12 पुलिस चौकी चिखली को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथों पकडा गया आरोपी के पास से 01 नग सट्टा पट्टी, 01 नग डॉट पेन, एवं नगदी रकम 600 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 4(क) सटटा एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, सउनि नंदकुमार, आर.1224 राजकुमार बंजारा,का सराहनीय योगदान रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor