दूसरी लड़कियों से थे आफताब के अफेयर, शादी के लिए दबाव बनाने पर की हत्या
नई दिल्ली/रायपुर। मुंबई में काम करने वाली श्रद्धा का दिल्ली में बेरहमी से कत्ल करने वाले आफताब ने उसकी हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए वेब सीरिज का सहारा लिया था। दरअसल पुलिस का दावा है कि श्रद्धा को उसी के लिव इन पार्टनर आफताब ने मार डाला। गला दबाकर हत्या करने के बाद जिस्म के 35 टुकड़े कर दिए। इसके बाद फ्रिज में इन टुकड़ों को कई दिनों तक रखा। किसी को शक ना हो इसलिए धीरे-धीरे महरौली के जंगल में 18 दिनों तक शव के टुकड़ों को फेंकता रहा। ध्यान देने वाली बात यह है कि 6 महीने पहले हुए इस हत्याकांड का अब खुलासा हुआ है।
पुलिस के मुताबिक आफताब ने पूछताछ में बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। श्रद्धा आफताब पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को उस पर शक हो रहा था। इस बात पर भी दोनों के बीच विवाद होता था और आखिरकार आफताब ने तंग आकर 18 मई को श्रद्धा की हत्या कर दी। इसके बाद वेब सीरिज का सहारा लेकर हत्या के सबूत मिटाने की कोशिश कर रहा था।