Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कृषि स्थायी समिति की बैठक संपन्न, विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा, किसानों को बीज मिनी किट का भी किया गया वितरण

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के कृषि स्थायी समिति की बैठक आज कार्यालय उपसंचालक कृषि में आयोजित हुई। यह बैठक सभापति गणराज सिंह कंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कृषि स्थायी समिति के सदस्यों द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कोरबा विकासखण्ड के दस किसानों को दस पैकेट सरसों बीज मिनी किट का वितरण सदस्यों के द्वारा किया गया। बैठक में कृषि विभाग उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग अंतर्गत योजनाओं के लक्ष्य आबंटन का अनुमोदन भी लिया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, उपसंचालक कृषि ए. के. शुक्ला, उद्यान विभाग, जल संसाधन विभाग, विद्युत विभाग, क्रेडा विभाग, रेशम विभाग, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor