The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कुएं में गिरे तीनों हाथी जंगल में सुरक्षित और स्वस्थ्य,वन अमला का ऑपरेशन रेस्क्यू सफल

Spread the love

धमतरी। वनांचल नगरी के दुगली वन परिक्षेत्र के ग्राम चारगांव में कल रात तकरीबन आठ बजे किसान रमेश नेताम के खेत के कुएं में तीन हाथी गिर गए थे। इस बात की जानकारी मिलते ही वनमण्डलाधिकारीमयंक पाण्डेय सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। मौके पर खेत के चारों ओर लगभग 30 हाथी विचरण कर रहे थे। उनमें किसी तरह की बेचैनी नजर नहीं आ रही थी। इससे अनुमान लगाया गया कि खेत के कुएं में गिरे हाथी सुरक्षित हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रात में ऑपरेशन रेस्क्यू नहीं करने का निर्णय लिया गया। लेकिन वन अमले ने दो जेसीबी, सर्च लाइट्स, रेत और लकड़ी के लट्ठे आदि की व्यवस्था कर ली थी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जाए।
इस बीच सुबह पांच बजे कुएं में गिरे तीन हाथी में से दो हाथी नजदीक के सोलर संयंत्र के सहारे बाहर आ गए। तीसरा हाथी नहीं निकल पा रहा था। इसके लिए वन अमले ने जेसीबी से कुएं के एक छोर को हटाया, ताकि वह हाथी उस छोर से निकल सके। थोड़ी देर में हाथी निकल आया। इस ऑपरेशन का नतीजा काफी संतोषजनक रहा। अब तीनों हाथी जंगल के भीतर सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor