The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

शासकीय दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर का आरोप, दो कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर

Spread the love

मध्य प्रदेश के इटारसी में सहकारी उपभोक्ता भंडारों के संचालन में कथित वित्तीय अनियमितता और जालसाजी के मामले में दो सगे भाई एवं कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार उपाध्याय और जिला कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी अमोल उपाध्याय ने सहकारी समितियों की बैठकों के कार्यवृत्त और अन्य शासकीय अभिलेखों में सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार किए तथा शासन से प्राप्त राशि के वितरण में अनियमितता कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया। भाजपा पार्षद एवं नगरपालिका सभापति राकेश जाधव की शिकायत पर हुई जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, गबन समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि इटारसी के स्वामीनारायण और रामनारायण उपभोक्ता भंडारों की बैठकों के दस्तावेजों में कई सदस्यों के जाली हस्ताक्षर किए गए और फर्जी तरीके से अध्यक्ष बनकर शासकीय अभिलेख तैयार किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor