The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

टेरर फंडिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Spread the love


रायपुर। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान से आतंकी फंडिंग मामले के तार जुड़े हैं। बता दें कि 9 साल से फरार एक आरोपी को राजधानी पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि धीरज साव निवासी ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई चिकन ठेला चलाता था। वह पाकिस्तान के किसी खालिद नामक व्यक्ति से जुड़ा था। इन लोगों द्वारा आतंकवादी संगठन सिमी इंडियन मुजाहीद्दीन के लोगों को पैसा बैंक के माध्यम से भेजा जाता था। सूचना पर दबिश देकर धीरज साव को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मूलतः ग्राम छुट्टू धनवा थाना जमू जिला जमुई (बिहार) का रहने वाला है और वह 2 साल से रायपुर में रहता है। वर्ष 2011 में पाकिस्तान से खालिद नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर 92332670** से फोन आया और कहा कि तुमको पैसा कमाना है तो हमारे साथ जुड़ो। हम जैसा बोलेंगे वैसा करना पड़ेगा तो तुम लाखों रुपये कमा लोगे। टेरर फंडिंग मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor