The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बुजुर्ग के अपहरण मामले में सीआईएसफ के जवान सहित एक महिला और केयर टेकर की गिरफ्तारी

Spread the love

भिलाई । नगर पुलिस ने बीएसपी से रिटायर्ड 85 साल के बुजुर्ग के अपहरण मामले में सीआईएसफ के जवान सहित एक महिला और केयर टेकर को गिरफ्तार किया है। अपहरण मामले की मास्टर माइंड आरोपी महिला तारा सिंह है। वह अपने आपको अधिवक्ता बताती है। उसने पहले बुजुर्ग दंपति जान पहचान बढ़ाई फिर उनके यहां एक केयर टेकर रखवाया और बाद में सीआईएसफ के जवान को मिला बुजुर्ग के अपहरण की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा। इसके बाद महिला ने सीआईएसफ के सिपाही वेंकटेश्वर व केयर टेकर रमेशचंद्र बंजारे को बुलाया। तीनों ने मिलकर बुजुर्ग के अपहरण की साजिश रची। इसके बाद केयर टेकर के बताए अनुसार महिला व सिपाही 27 नवंबर की दोपहर कार लेकर रमेनचंद्र के घर पहुंचे। वहां वेंकटेश्वर और रमेशचंद्र ने मिलकर बुजुर्ग को पकड़ लिया और उसेक मुंह में टेप चिपका दिया। जब वह लोग बुजुर्ग को पकड़कर बाहर ले जा रहे थे तो उन्हें रमेनचंद्र की पत्नी शिवानी ने देख लिया। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर तीनों आरोपी रमेनचंद्र को वहीं छोड़कर भाग गए। बुजुर्ग का अपहरण की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच की तो उन्हें सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की सारी करतूत साफ साफ दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी स्पष्ट रूप से रमेनचंद्र के मुंह में टेप चिपका कर उसे ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने आरोपी महिला से स्कूटर, वेंकटेश्वर के पास से अपहरण में प्रयुक्त कार और रमेशचंद्र बंजार के कब्जे से टेप बरामद किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor