The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मौसम साफ होते ही प्रदेश में हवा की दिशा बदली,कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है

Spread the love

रायपुर । मौसम साफ होते ही प्रदेश में हवा की दिशा बदली है। जिसके बाद आज कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। दरअसल बारिश के बाद मौसम साफ होते ही हवा की दिशा में बदलाव होने से कई इलाके शीतलहर के हालात बने हुए हैं। बलरामपुर के सामरी पाठ सहित मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुज़ा सभाग के सभी जिलों में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में कमी आई है। वहीं आने वाले दिनों में रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक घटने की उम्मीद है। 28 जनवरी के बाद ठंड का प्रभाव कम होने के आसार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *