The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

भीषण सड़क हादसे में सात मेडिकल छात्रों की मौत,भाजपा विधायक के बेटे भी शामिल

Spread the love

THEPOPALAL महाराष्ट्र के वर्धा में सोमवार दे​र रात भीषण दुर्घटना में मेडिकल के 7 छात्रों की मौत हो गई। मृतकों में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले भी शामिल हैं। दुर्घटना सेलसुरा के पास एक पुल पर हुई है। सातों छात्र एक कार में सवार थे और खाना खाकर ढाबे से लौट रहे थे। ब्रिज पर कार के आते ही वह अनियंत्रित हो गई और ब्रिज के एक हिस्से को तोड़ते हुए 40 फीट गहरी नदी में गिर पड़ी। एसपी वर्धा प्रशांत होल्कर ने बताया कि दुर्घटना के बारे में स्थानीय नागरिकों ने देर रात बताया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। सभी मृतकों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ये सभी वर्धा जिले के सांगवी मेघे मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *