The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeState

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश

Spread the love

राजनांदगांव। पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ से यह घटना टल गई। इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला सुकुल देहान क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं कार से पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचीं। दोनों महिलाओं ने उन्हें किसी काम के बहाने कार में बैठने के लिए कहा। इसके बाद फूलबासन बाई कार में दोनों महिलाओं के साथ बैठ गईं। दोनों आरोपियों ने उनका मुंह बांधकर नेशनल हाईवे की ओर भाग रही थी।
इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जैसे ही पुलिस ने कार को रोका, फूलबासन ने इशारे के जरिए पुलिसकर्मियों को बताया कि उनका किडनैप किया जा रहा है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ा और उन्हें सुकुल देहान पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फूलबासन बाई यादव सुरक्षित बताई जा रहीं हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *