Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जनरल बिपिन रावत और अन्य दिवंगत सैनिकों को बालको परिवार ने दी श्रद्धांजलि….

Spread the love

“बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। बालकोनगर, हेलिकॉप्टर दुघर्टना में दिवंगत देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत तथा अन्य सैनिकों को भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) प्रबंधन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। बालकोनगर के रामलीला मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बालको के उप मुख्य मानव संसाधन अधिकारी शुभदीप खान, बालको में कार्यरत श्रमिक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों और बालकोनगरवासियों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत सैनिकों को याद किया। शुभदीप खान ने कहा कि हादसे में जनरल बिपिन रावत तथा अन्य सैनिकों की मृत्यु देश के लिए बड़ी क्षति है। उनके साहसिक कार्यों तथा देश की एकता एवं अखंडता में अविस्मरणीय योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor