The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चावल जमा कराने में रूचि नहीं लेने वाले मिलर्स से जब्त किए गए धान व चावल

Spread the love

धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में उपार्जित चार लाख 31 हजार 397 मेट्रिक टन धान के निराकरण के लिए जिले के 206 राइस मिलों को पंजीकृत किया गया है। इनके द्वारा पांच जुलाई तक धमतरी सहित गरियाबंद, बालोद, कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, बस्तर और कोण्डागांव जिले से आठ लाख 36 हजार 622 मेट्रिक टन धान का उठाव और कस्टम मिलिंग कर भारतीय खाद्य निगम में तीन लाख 16 हजार 138 मेट्रिक टन तथा नागरिक आपूर्ति निगम मे एक लाख 40 हजार 278 मेट्रिक टन, इस तरह कुल चार लाख 56 हजार 416 मेट्रिक टन चावल जमा किया गया है।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के कुछ राइस मिलों द्वारा चावल जमा करने में रूचि नहीं लेने के कारण कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार 05 जुलाई को मेसर्स परमेश्वरी राइस मिल कुरूद से 120.28 मेट्रिक टन धान और 53.93 मीट्रिक टन चावल जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त फर्म के द्वारा मासिक जानकारी एवं त्रैमासिक विवरणियां प्रस्तुत नहीं करने और स्टॉक का सही-सही संधारण नहीं पाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश-2016 की कण्डिकाओं का उल्लंघन किए जाने पर फर्म के प्रोपराइटर प्रतीक अग्रवाल से जब्त कर प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *