The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

02 अप्रैल से शुरू हो रहा चैत्र नवरात्रि पर्व,मॉ बम्लेश्वरी मंदिर मेला ड्यूटी स्थल का पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग ओपी पाल एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा लिया गया जायजा

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। 29 मार्च को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओ.पी. पाल एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा डोंगरगढ़ मेला ड्यूटी स्थल छिरपानी व मां बम्लेश्वरी मंदिर ड्यूटी स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें श्रद्धालुओ एवं दर्शनार्थीयों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए छिरपानी के पास महिला/पुरूष के लिए अलग अलग बैरिकेट बनाया जाए । भीड़-भाड कि स्थिति निर्मित होने पर जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवानों को तैनात करने हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिशा निर्देश दिया गया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जय प्रकाश बढ़ई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र ठाकुर, SDOP डोंगरगढ़ के.के.पटेल एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक शिव चंद्रा उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *