The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

वार्षिक परीक्षा से पहले प्राइवेट स्कूलों ने पालकों पर फीस जमा करने का बनाया दबाव, डीईओ ने पत्र लिख कर स्कूलों को चेताया

Spread the love

जगदलपुर। स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। वहीं दो सालों से बंद रहे स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं ली और इंटरनल असेसमेंट के आधार पर बच्चों को पास भी किया गया। इधर कोरोना काल में जहां लोगों के काम बंद हो गए, वहीं निजी स्कूलों ने फिर से पालकों पर फीस के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पालकों को फीस के रूप में मोटी रकम चुकाने का अल्टीमेटम दिया गया है कि उन्होंने फीस जमा नहीं की तो उनके बच्चों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों को एक पत्र लिखा है जिसमे स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि जिन पलको द्वारा फीस जमा नहीं किया गया है ऐसे पालकों से शुल्क किस्तों में लिया जाना सुनिश्चित करे साथ ही किसी भी बच्चे को परीक्षा में बैठने से वंचित ना किया जाए। इस सरहनीय पहल के लिए पीड़ित पलकों ने राहत की सांस ली और जिला शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

” सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट ”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor