The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

लोकार्पण के अभाव में प्रतीक्षालय का नहीं मिल पा रहा लाभ

Spread the love

जगदलपुर। जगदलपुर रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप तैयार हो चुका है। लेकिन यात्रियों की मूलभूत परेशानियां अब भी जस की तस बनी हुई हैं। करोड़ों रुपये की लागत से बने नए स्टेशन भवन का उद्घाटन नहीं होने के कारण मुसाफिरों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।
सुबह की ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री रात में ही स्टेशन पहुंच जाते हैं, लेकिन वेटिंग हॉल में जगह नहीं मिलने से उन्हें प्लेटफॉर्म पर ही रात बितानी पड़ रही है। कई परिवार मच्छरों और असुविधाओं के बीच खुले प्लेटफॉर्म पर इंतजार करने को मजबूर हैं। एक अन्य उपलब्ध प्रतीक्षालय लोगों के उपयोग में नहीं आ रहा।
स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार, फुटओवर ब्रिज और शेड जैसी सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं, लेकिन प्रतीक्षालय की कमी सबसे बड़ी चुनौती है। यात्रियों ने नए स्टेशन भवन का जल्द उद्घाटन कर सुविधाएं शुरू करने की मांग की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *