The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

InternationalMISC

जेल में दो महिला कैदी हुई भर्गवती,खुलासा होने के बाद मचा हड़कंप

Spread the love


THEPOPATLALअमेरिका के न्यू जर्सी में महिलाओं की एक जेल में दो कैदी महिलाओं के प्रेगनेंट होने से विभाग में हड़कंप मच गया है। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एकमात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदी रहती हैं। ऐसे में जेल के भीतर महिला कैदी के प्रेगनेंट होने की खबर से सनसनी मच गई। जेल में दो महिला कैदी प्रेगनेंट हो गई हैं। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी की विदेश मामलों की डायरेक्टर डेन स्पेर्जा के अनुसार दो महिला कैदी जेल में बंद दूसरी महिला कैदी के साथ आपसी रजामंदी से संबंध बनाकर प्रेगनेंट हो गई हैं। डेन स्पेर्जा के मुताबिक जिन दो महिला कैदियों से संबंध बनाकर महिला कैदी प्रेगनेंट हुई हैं वो पहले पुरुष थे और ऑपरेशन के बाद महिला बने थे। एदना महान करेक्शनल फैसिलीटी न्यू जर्सी की एक मात्र ऐसी जेल है जिसमें सिर्फ महिला कैदियों को रखा जाता है। जांच के बाद पता चला है कि जेल में बंद सभी महिला कैदियों में से 27 ऐसी महिला कैदी हैं जो ट्रांसजेंडर हैं। कुछ महिला कैदियों ने अपना सेक्स चेंज करवाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor