The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जीपीएम पुलिस की बड़ी कार्यवाही,12 ट्रेक्टरों में अवैध रेत परिवहन का मामला दर्ज

Spread the love

“प्रयास कैवर्त की रिपोर्ट”

जीपीएम । अवैध रेत परिवहन के मामले में जीपीएम पुलिस कार्यवाही कर रही है। शासन के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर के मार्गदर्शन में आज कोटमी के पास सोन नदी में यातायात विभाग एवं थाना पेण्ड्रा,चौकी कोटमी की टीम ने छापा मार कार्यवाही की। मौके पर 06 ट्रेक्टर में रेत भरा हुआ तथा 06 ट्रैक्टर खाली पाए गए। रेत भरे सभी ट्रेक्टरों को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सौंपा गया साथ ही 06 ट्रैक्टर के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही में यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पेण्ड्रा उप निरी तिवारी, चौकी प्रभारी कोटमी चंदन सिंह एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor