The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMISCNational

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर हुआ बड़ा खुलासा,जाने पूरी खबर

Spread the love

दिल्ली/रायपुर। जहांगीरपुरी में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हिंसा में हार्डकोर गैंगस्टर और नामी बदमाशों के शामिल होने की जानकारी मिली है। अब ये सभी अपने ठिकाने छोड़कर फरार हैं। पुलिस की दर्जनों टीम करिब 20 चिन्हित गैंगस्टर और बदमाशों की धरपकड़ में जुटी है। पुलिस हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार से भी इनके बारे में पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस घटना से कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से जमानत या पैरोल पर बाहर आए गैंगस्टर और बदमाशों से भी पूछताछ में जुटी है। बता दें कि जहांगीरपुरी में पथराव, फायरिंग के बाद आगजनी की गई थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor