The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बड़ी खबर: दुकान का कुंडी काटकर 90 हजार का सामान चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । राजधानी के टिकरापारा में दुकान का कुंडी काटकर 90 हजार का सामान चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सांईनगर देवेन्द्रनगर रायपुर निवासी दर्शन पारेख 47 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि लालपुर प्रार्थी के पारेख, गेलेरियम शो रूम है। 16 अक्टूबर को रात में दुकान बंद करके वह व कर्मचारी अपने घर चले गए थे,रविवार को दुकान बंद था। सोमवार को दुकान खोलने पहुंचने पर दुकान का कुंडी कटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर सारा सामान अस्त—व्यस्त पड़ा था,दुकान के अंदर रखे नल एवं फिटींग का सामान करीब 600 नग नही था एवं एसी के अंदर लगे एक्सटरनल युनिट टुटा हुआ अंदर का सामान नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा कीमती 90,000 रूपये से अधिक को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor