The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

जन्मदिन की ख़ुशी मातम में बदली, नदी में दो बच्चे डूबे

Spread the love

दुर्ग। पुलगांव थाने के छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में हादसा हो गया। जहां शिवनाथ नदी के तेज बहाव में दो बच्चे बह गए। डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर एक शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान रेहान 14 वर्षीय निवासी उरला के रूप में की है। वहीं एक बच्चे का शव को तलाश में टीम जुटी हुई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को मृतक अपने 7-8 दोस्तों के साथ छातागढ़ बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचा था। इसी दौरान नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम सर्च अभियान नहीं कर पाई। आज सुबह सर्च अभियान के दौरान एक बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान रेहान 14 साल निवासी उरला के रूप में की है वही एक 12 वर्षीय बच्चे की तलाश जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *