Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

धरना कार्यक्रम से भाजपा ने बनाई दूरी, जिपं सदस्य ने कहा पार्टी को मेरी जरूरत नहीं तो मैं इस्तीफा देने तैयार

Spread the love
“वैभाव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। डुबान में बैंक खोलने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने कुकरेल में धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम से कुछ दिन पहले खूबलाल ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर कहा था कि धरना में पूर्व सीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि व नेता शामिल होंगे पर उनके कार्यक्रम में कोई बड़ा नेता नही आया, यहां तक कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दूरी बना ली। जिलाध्यक्ष शशि पवार का साफ कहना है कि कुकरेल में हुआ धरना कार्यक्रम पार्टी का अधिकृत कार्यक्रम नहीं था, इसलिए उसमे भाजपाई शामिल नही हुए। इधर सवाल उठ रहा कि जब खूबलाल के साथ खदान में मारपीट की घटना हुई थी तो पूरी भाजपा पार्टी उसके साथ खड़ी हो गयी थी, फिर अचानक दूरी क्यो बना ली गयी। वहीं धरना प्रदर्शन क्षेत्र की प्रमुख मांगो को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ था, जनहित की मांगों का समर्थन करने आखिर भाजपाई क्यो सामने नही आए। इसका कारण भाजपा के आपसी बिखराव को माना जा रहा है। खूबलाल ध्रुव से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य होने के नाते अपने क्षेत्र के किसानों व आम नागरिकों के हित में आवाज उठाने धरना कार्यक्रम रखा गया था, इसकी सूचना जिलाध्यक्ष को दी गयी थी, इसके बावजूद उन्होंने किसान हित के कार्यक्रम को व्यक्तिगत कार्यक्रम करार दिया है। पार्टी नेताओं का साथ मिले या न मिले क्षेत्र की जनता के हित मे संघर्ष जारी रहेगा, वहीं भाजपा के लिए कार्य करूँगा, अगर पार्टी को लगता है कि मेरी जरूरत नहीं है तो इस्तीफा देने भी तैयार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor