The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अबूझमाड़ ग्रामीणों के देव स्थल बांस का जंगल चौड़ीकरण के दायरे में आने से विरोध में उतरे ग्रामीण

Spread the love

जगदलपुर। बस्तर के नारायणपुर जिले में NH-130D के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस चौड़ीकरण में ग्रामीणों के देव स्थल का हिस्सा भी आ रहा है। जिसको लेकर अब अबूझमाड़ के ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। अबूझमाड़ के कोडकानार में बांस के घने जंगलों को यहां के ग्रामीण अपना देव स्थल मानते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे 12 पीढ़ियों से देव स्थल में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। साथ ही धार्मिक कार्यों के लिए यहां के बांस का उपयोग भी करते हैं। यहां के बांस से जात्रा में देव ध्वज लगाया जाता है। जिसे देव डांग भी कहा जाता है। नारायणपुर जिला मुख्यालय से अबूझमाड़ में स्थित कुतुल तक NH-130D का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। कई जगहों पर काम भी शुरू हो गया है। सड़क चौड़ीकरण की चपेट में आ रहे पेड़ों की मार्किंग की गई है। ग्रामीणों के देव स्थल बांस का जंगल भी चौड़ीकरण के दायरे में आ रहा है। जिसको लेकर अब ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor