The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

गाय चराने और गोठान को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ खूनी संघर्स ,14 घायल

Spread the love

कवर्धा। जिले के ​पि​परिया थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, बांस और सब्बल से हमला कर दिया। हमले में 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह धरमपुरा गांव के गाय चराने और गोठान के नाम पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की लोग अपने-अपने घरों से लाठी-डंडा, बांस और सब्बल लेकर आ गए और विवाद करने लगे जिसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में गाय चराने और गोठान को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद का पता चला है। दोनों परिवारों के बीच पहले भी विवाद की बातें सामने आई है। एक पक्ष से 6 और दूसरे पक्ष से 8 लोग घायल हैं। कोई अप्रिय स्थिति न बने इसलिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *