The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सूने मकानों पर चोरों की नजर,राजधानी में दो मकानों का ताला तोड़कर 3 लाख 40 हजार के गहने व नगदी चोरी

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर।राजधानी रायपुर में लगातार चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे है। एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर लेने की रिपोर्ट सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक अनुव्रत विहार टीचर्स कालोनी कोटा रायपुर निवासी गिरीराज शर्मा 37 वर्ष भाई के शादी के ​लिए लड़की देखने अपने चाचा—चाची व घर के अन्य सदस्यों के साथ टाटा नगर झारखण्ड गया हुआ हुआ था। वहा से जब वें 11 जुलाई को वापस घर आये तब उनके मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर सभी रुम का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने आलमारी में रखे नगदी रकम लगभग 95,000/रू, सोने का 8 जोडी कान की बाली,13 नग अंगुठी,1 नग मांग का टीका, 2 नग नथनी, 1 नग नाक का फुल्ली, 4 जोडी सोने की चुडी, 7 जोडी चांदी का पायल, 2 नग चांदी की पातड़ी, 25 जोडी चांदी का बिछिया, कीमती लगभग 1,50,000/रूपये जुमला 2,45,000 रुपये चोरी कर लिया था। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध् कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
ज्ञातव्य हो कि सोमवार को टिकरापारा इलाके में भी चोरी की एक घटना सामने आई है। चोरों ने एक महिला अधिकारी के घर का ताला तोड़कर सोने,चांदी के गहने व नगदी रुपये चोरी कर लिये है।जिसकी रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज कराई गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *