The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

नदी पार करते किसानों से भरी नाव पलटी,हादसे में 24 लोगों की डूबने की आशंका,तीन का शव बरामद

Spread the love

THEPOPATLAL बिहार के गोपालगंज में नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरी नाव पलट गई। हादसे में 24 लोगों की डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल से तीन लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार नाव पर ट्रैक्टर लादकर नाविक समेत 24 मजदूर गन्ना छीलने दियरा जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। घटना स्थल पर एनडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर लापता लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है। हादसा बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप हुआ है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor