The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सुकमा से रायपुर जा रही बोलेरों पलटी,एएसआई की मौत,2 घायल

Spread the love

रायपुर। रोड एक्सीडेंट में एक एएसआई की मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस विभाग के कार्य से बस्तर से रायपुर जाते समय वाहन बीच रस्ते में वाहन एक्सीडेंट होकर पलट गई। जिससे एएसआई की मौत हो गई तथा 2 अन्य वाहन सवार घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार कुछ पुलिसकर्मी विभागीय कार्य से सुकमा से रायपुर जा रहे थे इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर उनकी बेलोरो गाड़ी पलट गई। हादसे में सुकमा के एक ASI की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य वाहन सवार घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर का है, जहाँ बीती रात सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) ओमप्रकाश नरेटी अपने स्टाफ के दो आरक्षक नरसिंग मरकाम और परमेश्वर मांडले के साथ एक विभागीय कार्य के सिलसिले में रायपुर जा रहे थे। इस दौरान बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे सिंघनपुर के पास उनकी बेलोरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ASI ओमप्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीँ आरक्षक नरसिंग और परमेश्वर भी घायल हैं जिनका इलाज अभी जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor