The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बस चालक ऋषभ द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते पाए जाने पर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा की गई चालानी कार्यवाही

Spread the love

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अति0 पुलिस अधीक्षक कांकेर जी एन बघेल एवं अनु0 अधिकारी पुलिस कांकेर डॉ चित्रा वर्मा तथा डी एस पी ऑप्स अमृत कुजूर के निर्देश पर आज दिनांक यातायात पुलिस कांकेर तथा जिले के थाना चौकी द्वारा सड़क दुर्घटना मे कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने समझाइस एवं चलानी कार्यवाही की जा रही हैँ इस दौरान महिंद्रा ट्रेवल बस क्रमांक CG 19 F 0258 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक यात्री बस को चलाते कोठारी पेट्रोल पंप पास मध्य मार्ग नेशनल हाईवे मे खड़ा कर दिया था जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी जिस पर बस चालक ऋषभ विश्वकर्मा के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्यवाही कर उनसे जुर्माना भरवाया गया दौरान चेकिंग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 72 छोटे बड़े वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने से उनसे सम्मन शुल्क के रूप मे कुल 17300/- जुर्माना भरवाया गया यातायात पुलिस कांकेर द्वारा निरंतर चलानी कार्यवाही जारी हैँ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor