तीन शादी कर चूके ससुर की थी बहू पर गंदी नजर ,अकेले में देखकर करने लगा छेड़खानी,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में जीएम के खिलाफ उसकी बहू ने छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। बहू ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने तीन-तीन शादियां की। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नजर रखता है। उसने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। नेवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
नेवई टीआई के अनुसार पीड़िता 28 वर्ष ने मंगलवार को अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि वह हिंद नगर रिसाली में रहती है। उसका 55 वर्षीय ससुर जो बीएसपी में जीएम है। वह अय्याश किस्म का है। उसने तीन शादियां की। दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने वाला है। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नियत रखता है। उसके साथ संबंध बनाने की डिमांड करता है। उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजता है। मंगलवार को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर घर पहुंचा और उसे अकेला देख वह जदबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने उसे छोड़ा तो थाने भागकर पहुंची है।
महिला का आरोप है की उसका ससुर शादी के बाद से ही उसके ऊपर गन्दी निगाह रखता था,उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी सामाजिक बदनामी के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इससे उसका मनोबल बढ़ता गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी जीएम ने तीन शादी की है। दो पत्नी को पहले ही तलाक दे चुका है। तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहा है। उसके तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच करेंगी उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.