The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :सहायक आरक्षक ने थाने के बैरक में खुद को मारी गोली ,मौत

Spread the love

कोंडागांव। जिले में एक सहायक आरक्षक ने थाने में बने बैरक के अंदर अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जिससे सहायक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरक्षक की मौत हो चुकी थी। यह मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी।
इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। अन्य जवान किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *