The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग :किराना दुकान के सामने अवैध शराब बेच रहा व्यक्ति पुलिस देखकर भागा 32 पौव्वा अंग्रेजी शराब जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”
बलौदाबाजार/ रायपुर।
सिटी कोतवाली बलौदाबाजार थाना क्षेत्र में रविवार को किराना दुकान से 32 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब और एक मोबाइल जब्त की है। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 /2 के तहत पंजीबद्ध कर पता तलाश में जूटी है।
मिली जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को बलौदा थाना पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम खैंदा का नंदू पिता धनकुमार टंडन अपने किराना दुकान के सामने भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु लेकर खडा है कि सूचना पर मौके पर रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी नंदू टंडन पुलिस को आता देख एक सफेद झोले में भारी मात्रा मे शराब छोडकर अपने घर के पीछे खेत की ओर भाग गया। जिसे दौडाकर पकडने का प्रयास किया गया किंतु आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने मे कामयाब हो गया । मौके पर शराब के पास में स्क्रीन टच नोकिया मोबाइल मिला। शराब को झोले से निकालकर गिनती कर गिनती पंचनामा तैयार किया जो उक्त शराब 32 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की कुल 5.760 बल्क लीटर कीमती 3840 रूपये बरामद हुआ जिसे पुलिस ने जप्त कर कब्जा में लिया गया । आरोपी नंदू 23 वर्ष पिता धनकुमार टंडन का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से मौके पर देहाती नालसी कायम किया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor