The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग : पड़ोसी से बात कर रही महिला के गले से बाइक सवार सोने का मंगल सूत्र खींच कर भागे ,अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
भिलाई।
नेवई थाना क्षेत्र अन्तरगर्त मरोदा सेक्टर में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग गए। मामले की रिपोर्ट नेवई थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 23/सी, ई पाकेट मरोदा सेक्टर निवासी मधुबाला ठाकुर उम्र 49 वर्ष पति लेमन ठाकुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 13-01-2023 को शाम करीब 05-00 बजे अपने बगल वाले ब्लक 24/डी घर में रहने वाली पड़ोसी किरण नेताम के घर के सामने खड़े होकर आपस में दोनो बातचीत कर रहे थे कि दो अज्ञात लडके दोनो मुंह में कपडा बांधे एवं काला जाकेट पहने हुये मोटर सायकल से ब्लाक नंबर 23/सी तरफ से चलाते हुये पीछे से आकर प्रार्थिया के गले में पहने सोने का छोटा सा लाकेट लगा हुआ मंगल सूत्र जिसमें काला मोती लगा हुआ वजनी करीबन 12.5 ग्राम अनुमित कीमत 30000 रूपए को खींच कर मोटर सायकल से भाग गए । घबराहाट के कारण पीड़िता मोटर सायकल का नंबर, रंग एवं गाडी की पहचान नहीं कर पाई और किरण नेताम भी उनकों ठीक से नहीं देख पाई । मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392,34 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor