The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी ओवर ब्रिज हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस घटना के जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इसके साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। श्री बघेल ने इस हादसे में दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को सम्बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor