ब्रेकिंग :युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
”संजय चौबे”
महासमुंद/रायपुर। महासमुंद में एक युवक धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए रायपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड न0 19 गंजपारा महासमुन्द निवासी पुरूषोत्तम सिंह ठाकुर 50 वर्ष ने महासमुंद थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि बीती रात 30 सितंबर को करीब 01.30 बजे प्रार्थी घर में सो रहा था उसी समय सुमीत निषाद आवाज देकर मुझे उठाया, बहार जाकर देखा तब उसका भतीजा पंकज ठाकुर को लेकर उसके घर आया था, प्रार्थी का भतीज खून से लथपथ था, पंकज ठाकुर को पूछने पर बताया कि रात्रि करीब 01.00 बजे उसे आदित्य ठाकुर द्वारा हत्या करने की नीयत से धारदार लोहे के हथियार से प्राण घातक हमला किया है। जिसके कारण उसका गला ,सीना व पीठ में गंभीर चोट चोट लगा है। अपने भतीजा पंकज की गंभीर स्थिति को देखे हुये पडोस मे रहने वाले सचीन चौधरी एंव गोलू को मोटर सायकल मे बैठकार वह उसे जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज के लिए ले गया। उसके बाद वह पंकज के पिता भरत ठाकुर को फोन द्वारा सूचना दिया। अस्पताल मे ईलाज होने के पश्चात पंकज ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुये उसके पिता भरत ठाकुर द्वारा अपने पुत्र पंकज ठाकुर को ईलाज के लिये रायपुर लेकर गये है। पंकज ठाकुर बात करने की स्थिति में नही था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आदित्य उर्फ आदि राजपूत 20 वर्ष पिता मनोज राजपूत देवार डेरा के सामने गंजपारा महासमुन्द के खिलाफ धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

