The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

Breaking-एम.बी.बी.एस. छात्र भावी डॉक्टर ने रानी सागर तालाब में छलांग लगाकर की खुदकुशी

Spread the love

”उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। शहर के ऐतिहासिक रानी सागर तालाब में रविवार को एम.बी.बी.एस. छात्र भावी डॉक्टर ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली । घटना सुबह लगभग 6:45 बजे की है । सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची और पानी में तैर रहे शव को बाहर निकाला । इस संबंध में जानकारी देते हुए बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि घटना आज सुबह लगभग 6:45 बजे की है युवक ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर लोग वीडियो बनाते नजर आए लेकिन पानी में डूबे युवक को बचाने का जरा भी प्रयास नहीं किया। कुछ लोग पानी में छलांग लगाकर डूबते युवक को बचाते तो शायद किशुन की जान बच जाती, मगर अफसोस ऐसा हुआ नहीं।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशुन भारद्वाज उम्र लगभग 25 वर्ष निवासी राजस्थान वर्तमान में पेंड्री शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय बताया जा रहा है। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, मर्ग कायम कर मामले को जांच विवेचना में लिया गया। किशन की मौत की खबर पेंड्री शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आग की तरह फैल गई।लोग अभी भी सकते में हैं कि अचानक किशुन ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया और मौत को गले लगाने की पीछे की वजह क्या थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor