The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeChhattisgarh

कार का कांच तोड़कर सोने चांदी से भरा बैग चोरी करने वाले आरोपियों को माल सहित पकड़ने पर सराफा कारो​बारियों ने,पुलिस अधीक्षक कोरबा को भेजा आभार पत्र

Spread the love

”बीएन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा।विगत दिनों विनायक होटल कोरबा में ठहरे हुए सराफा कारोबारी के कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा  सोने चांदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया था  । सराफा कारोबारी द्वारा चौकी रामपुर में मामला दर्ज कराय गया था , मामले में पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए टीम बनाकर विवेचना कराया गया ,पुलिस द्वारा मामले में शामिल 4 आरोपियों सहित चोरी गया सम्पूर्ण सामग्री बरामद कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है  । 
इस मामले में आरोपीगण को गिरफ्तार चोरी गए मशरुका के शत प्रतिशत बरामदगी किए जाने के कारण सराफा एसोसिएशन रायपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कोरबा को पत्र भेजकर आभार प्रकट किया गया है ,साथ ही इस अपराधिक प्रकरण के खूलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गई हैं ।

https://www.youtube.com/watch?v=-AmQo11txFo&t=4s

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *