The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गाय को बचाने के चक्कर में कार पलटी,एक महिला की मौत सात घायल

Spread the love


जांजगीर। तेज रफ्तार कार अनिय़ंनित्र होकर पलट जाने की वजह से एक महिला की मौत हो गई ज​बकि तीन बच्चे सहित सात लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह कार्यक्रम में शामिल होकर कार सवार खरसिया से बिलासपुर लौट रहे थे,कार में आठ लोग सवार थे। ये लोग नेशनल हाइवे 49 में फोरलेन पर अकलतरा के अर्जुनी गांव पहुंचे थे कि सड़क पर अचानक गाय आ गई और उसे बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार 8 लोग घायल हो गए, जिन्हें अकलतरा अस्पताल ले जाया गया। यहां 1 महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं एक अन्य महिला को गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है,तथा कार में सवार तीन पुरुषों और तीन बच्चों को भी चोट आई है। घायलों का इलाज अकलतरा के अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक गाय आ गई, जिसके बाद कार सड़क किनारे नीचे उतर गई और पलट गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *