The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कार सवार युवकों ने बाइक सवार को मारी टक्कर,इसके बाद बाइक सवार की पिटाई भी कर दी,मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र के बिटकुला में कार सवार युवकों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार की पिटाई भी कर दी। मारपीट से आहत युवक ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रतनपुर क्षेत्र के नेवसा में रहने वाले मनोज कुमार साहू ड्राइवर हैं। शनिवार को वे अपने मामा के घर सीपत क्षेत्र के बिटकुला गांव गए थे। वहां से वे अपने भाई विमल और विवेक के साथ अपने गांव लौट रहे थे। करमा और बसहा के बीच सफेद रंग की कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद कार का चालक वहां से भाग निकला। युवकों ने दूसरे रास्ते से आगे जाकर कार चालक को रोक लिया। इस पर कार में सवार जीत्तू ने अपने साथियों अनिल तिवारी और जितेंद्र यादव को फोन कर बुला लिया। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज और उसके भाईयों की पिटाई कर दी। साथ ही घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के बाद कार सवार अपने साथियों के साथ भाग निकला। आहत ने घटना की जानकारी स्वजन को दी। इसके बाद उन्होंने रविवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *