The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

चिकन के बहाने महिला व्यापारी के साथ चेन स्नेचिंग,एक लाख का चैन झपट कर भागा आरोपी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा । जिले में महिला व्यापारी के साथ चेन स्नेचिंग हो गई। रात को दुकान के बाहर आया युवक महिला के गले से एक लाख की चेन झपट कर भाग निकला। महिला चिल्लाती ही रह गई। इस घटना में महिला के गले में चोट भी आई है। मामला सीएसईबी चौकी के बंगाली चाल है। दरअसल, शहर के बंगली चाल में रहने वाली अनीता बाला भोला चिकन सेंटर के नाम से चिकन सेंटर चलाती हैं। 22 नवंबर की रात को करीब 11 बजे वह दुकान के बाहर बर्तन धो रही थीं। इसी दौरान उनके पति पीछे घर पर गए थे। उसी वक्त एक युवक वहां पहुंचा था और उसने चिकन करी की डिमांड की थी। इस पर अनीता ने उससे कहा कि चिकन करी नहीं मिलेगा, हां चिकन बिरयानी मिल जाएगा। इसके बाद युवक लौट गया था। अनीता ने बताया कि युवक ने आंटी ये क्या है कहा जैसे ही अपना सिर ऊपर किया वह उनके गले में पहने हुए 2 तोले की सोने की चेन पर झपट्‌टा मारकर भाग निकला। जिससे अनीता वहीं गिर गई। अनीता ने बताया कि इसके बाद वह चिल्लाती रह गई। मगर वह मौके से भाग निकला। महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor